Saturday, March 28, 2020

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ग्राम बरहीकला (हरिजन व यादव बस्ती), पोस्ट बरही नेवादा, थाना फूलपुर, तहसील पिंडरा में दिहाड़ी मजदूरों व जरुरतमंद परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में





सेवा में                                                        28 मार्च 2020
माननीय मुख्य मंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ |
विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ग्राम बरहीकला (हरिजन व यादव बस्ती), पोस्ट बरही नेवादा, थाना फूलपुर, तहसील पिंडरा में दिहाड़ी मजदूरों व जरुरतमंद परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में |
महोदय,
आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ग्राम बरहीकला (हरिजन व यादव बस्ती), पोस्ट बरही नेवादा, थाना फूलपुर, तहसील पिंडरा में कई ऐसे परिवार है जो रोज दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | जिससे उन्हें रोज मजदूरी मिलाने के पश्चात् ही वो अपने दैनिक जरूरतों के सामान को खरीद पाते है | परन्तु दिनांक 23 मार्च 2020 से पूरे प्रदेश में चल रहे लाक डाउन के कारण यहाँ पर कई ऐसे परिवार है जिनके पास आज के समय में खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए न तो पैसे है और ना ही कोई विकल्प है | ऐसी स्थिति में ये परिवार भुखमरी के कगार पर पहुच सकता है | इनमे से कुछ विकलांग भी है |
       अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को अविलम्ब राशन व अन्य आवश्यकता की वस्तुए निःशुल्क अविलम्ब जिला प्रशासन द्वारा पहुचने की कृपा करे जिससे इस संकेत के समय में इन परिवारों के जीवन की रक्षा हो सके  

संलग्नक :
1.       परिवारों की सूची 

प्रतिलिपि :
1.       जिलाधिकारी वाराणसी |
2.       जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |
3.       जिला आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

भवदीय
(लेनिन रघुवंशी)
संयोजक
+919935599333



No comments:

Featured Post

Tireless Service to Humanity

Dear Mr. Lenin Raghuvanshi, Congratulations, you have been featured on Deed Indeed's social platform. ...