Thursday, March 26, 2020

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के धन्नीपुर, लोहता गाँव में दिहाड़ी मजदूरों व जरुरतमंद परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में



सेवा में                                                        26 मार्च 2020
माननीय मुख्य मंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ |
विषय : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के धन्नीपुर, लोहता गाँव में दिहाड़ी मजदूरों व जरुरतमंद परिवारों को लाक डाउन के समय उन्हें राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने के सन्दर्भ में |
महोदय,
आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ग्राम धन्नीपुर, लोहता में कई ऐसे परिवार है जो रोज दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है | जिससे उन्हें रोज मजदूरी मिलाने के पश्चात् ही वो अपने दैनिक जरूरतों के सामान को खरीद पाते है | परन्तु दिनांक 23 मार्च 2020 से पूरे प्रदेश में चल रहे लाक डाउन के कारण यहाँ पर लगभग 26 ऐसे परिवार है जिनके पास आज के समय में खाने पीने व अन्य आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए न तो पैसे है और ना ही कोई विकल्प है | ऐसी स्थिति में ये परिवार भुखमरी के कगार पर पहुच सकता है |
       अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को अविलम्ब राशन व अन्य आवश्यकता की वस्तुए निःशुल्क अविलम्ब जिला प्रशासन द्वारा पहुचने की कृपा करे जिससे इस संकेत के समय में इन परिवारों के जीवन की रक्षा हो सके  

संलग्नक :
1.       26 परिवारों की सूची

प्रतिलिपि :
1.       जिलाधिकारी वाराणसी |
2.       जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |
3.       जिला आपूर्ति अधिकारी, वाराणसी |

भवदीय
(लेनिन रघुवंशी)
संयोजक
=919935599333



No comments:

Featured Post

Tireless Service to Humanity

Dear Mr. Lenin Raghuvanshi, Congratulations, you have been featured on Deed Indeed's social platform. ...