Saturday, March 28, 2020

उत्तर प्रदेश के सन्त रविदासनगर जिला के डोमनपुर के मार्का ओम ईट भट्टे पर जौनपुर तथा अन्य जिलो के 40 जोड़िया दिहाड़ी मजदूरों व जरुरतमंद परिवारों को लाक डाउन के समय राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने व सुरक्षित उन्हें उनके घर पहुच्वाने के सन्दर्भ में

सेवा में                                              28 मार्च 2020
माननीय मुख्य मंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ |
विषय विषय : उत्तर प्रदेश के सन्त रविदासनगर जिला के डोमनपुर के मार्का ओम  ईट भट्टे पर जौनपुर तथा अन्य जिलो के 40 जोड़िया दिहाड़ी मजदूरों व जरुरतमंद परिवारों को लाक डाउन के समय राशन व अन्य जरुरी चीजे उपलब्ध करवाने व सुरक्षित उन्हें उनके घर पहुच्वाने के सन्दर्भ में |

महोदय,
आपको यह अवगत कराना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के सन्त रविदासनगर जिला के डोमनपुर के मार्का ओम  ईट भट्टे पर जौनपुर तथा अन्य जिलो के 40 जोड़िया मजदूर है | जिन्हें लॉक डॉउन के चलते काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है | भट्ठा मालिक गया सिंह द्वारा मजदूरों को खाने पीने के लिए अनाज मुहैया नही किया जा रहा है | इन सब की जानकारी ईट भट्टा के मजदूर नगीना व सुभाष द्वारा दी गयी |
इस समय एक तरफ पूरे देश में यह एडवाईजरी जारी है कि सभी अपने अपने घरो में रहे वही दूसरी तरफ भट्टा मालिको द्वारा मजदूरों से लगातार एड्वाईजारे का उल्लंघन करते हुए उनसे काम करवाया जा रहा है | जिससे कोरोना वायरस के फ़ैलाने की सम्भावनाये बहुत बढ़ जाती है |
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस गंभीर व मानवीय मांग को संज्ञान में लेते हुए जरूरतमंद परिवारों को अविलम्ब राशन व अन्य आवश्यकता की वस्तुए निःशुल्क अविलम्ब जिला प्रशासन द्वारा पहुचने की कृपा करे और उन्हें उनके घरो तक पहुचने की अति शीघ्र व्यवस्था कराने की कृपा करे | जिससे इस संकेत के समय में इन परिवारों के जीवन की रक्षा हो सके  


प्रतिलिपि :
1.       जिलाधिकारी संत रविदास नगर |
2.       जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, संत रविदास नगर |
3.       जिला आपूर्ति अधिकारी, संत रविदास नगर |

भवदीय
(लेनिन रघुवंशी)
संयोजक
+919935599333

No comments:

Featured Post

Tireless Service to Humanity

Dear Mr. Lenin Raghuvanshi, Congratulations, you have been featured on Deed Indeed's social platform. ...